फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yovak ki hatya, shav bike se bandhkar kali nadi me phenka

युवक की हत्या, शव बाइक से बांधकर काली नदी में फेंका

Sun, 27 May 2018 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 May 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
yovak ki hatya, shav bike se bandhkar kali nadi me phenka
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन

 
मेरठ/खरखौदा। दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव शनिवार को काली नदी से बरामद हो गया। युवक की अपहरण के बाद हत्या कर शव को उसी की बाइक से बांधकर नदी में फेंका गया था। पुलिस वारदात के पीछे रंजिश या अवैध संबंध होना मानकर चल रही है।
पुलिस के अनुसार रेलवे रोड थाना अंतर्गत मोहल्ला मकबरा अबू छोटी मस्जिद निवासी आसिफ (28) पुत्र नसरुद्दीन की मां और बड़ा भाई साजिद कांशीराम कॉलोनी खरखौदा में रहते हैं। 24 मई को आसिफ पत्नी जेबा के साथ परिजनों से मिलने गया था। शाम को रोजा इफ्तारी के बाद वह तराबी पढ़ने की बात कहकर अकेला ही बाइक से मेरठ के लिए निकला था। लेकिन लौटा नहीं। जिस पर जेबा ने अपने मायके वालों को इसकी खबर की।
विज्ञापन

25 मई को आसिफ के परिजनों ने थाना रेलवे रोड पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आसिफ के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो लास्ट लोकेशन काजीपुर स्थित शिव मंदिर के आसपास की निकली। आसिफ के परिजन शनिवार को खोजबीन के दौरान लोहियानगर स्थित काली नदी किनारे पहुंचे तो उन्हें नदी में एक बाइक पड़ी मिली। बाइक को जब नदी से निकालने का प्रयास किया गया तो उसके साथ एक युवक का शव बंधा था। जो आसिफ का निकला। सूचना पर खरखौदा और रेलवे रोड पुलिस फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। इस मामले में आसिफ के भाई ने थाना रेलवे रोड पर आसिफ की अपहरण के बाद हत्या होने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के बाद हत्या का शक
परिजनों के अनुसार आसिफ साप्ताहिक बाजारों में कपड़ों की फेरी लगाता था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसकी जेब से रुपये और मोबाइल फोन गायब मिला। परिजनों ने अंदेशा जताया कि यह लूटपाट के बाद हत्या का मामला है। लेकिन सवाल है कि यदि लूट के बाद शव नदी में फेंका गया तो बदमाश बाइक क्यों नहीं ले गए।
रंजिश, किसी नजदीकी का अंदेशा
पुलिस के अनुसार आसिफ के सिर में दो घाव मिले हैं। लग रहा है कि सिर में गोली मारी गयी। वहीं बायां हाथ भी किसी धारदार हथियार से कटा मिला है। माना जा रहा है कि आसिफ को किसी रंजिश या अवैध संबंधों के चलते तो नहीं मारा गया। वारदात में किसी नजदीकी की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने आसिफ के तीनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ की तो उनके बयानों में मतभेद निकला। एक भाई ने बताया कि आसिफ कांशीराम कॉलोनी से लापता हुआ था जबकि दो भाइयों ने बताया कि आसिफ रेलवे रोड स्थित अपने घर पर गया था और वहां से लापता हुआ था।   

हर पहलू पर हो रही जांच
एएसपी खरखौदा अमित आनंद का कहना है कि हत्या के मामले में प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है। जबकि थानाध्यक्ष रेलवे रोड विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के कई बिंदु हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच अवैध संबंध पर टिकी 
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में आसिफ की हत्या के पीछे अवैध संबंध कारण हो सकता है। सभी पहलुओं पर जांच कर इसका खुलासा किया जाएगा। 
खास बातें:
मकबरा अबू रेलवे रोड निवासी युवक था 24 मई से लापता
एक हाथ कटा था, सिर में मिले गोलियों के निशान, रंजिश का अंदेशा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed