फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed in firing

बसपा नेता के घर हर्ष फायरिंग, रागिनी गायक की मौत

Thu, 10 Mar 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 10 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in firing
अस्पताल में युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला

 बसपा नेता के घर बुधवार को हर्ष फायरिंग में रागिनी गायक की मौत हो गई, जबकि एक युवक के हाथ में गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बसपा नेता के बेटे के सगाई कार्यक्रम में यह गायक लड़की पक्ष की तरफ से आया था। गायक को गोली मारी गई या लगी, इसकी जांच की जा रही है।
मामला फलावदा थानाक्षेत्र के नैडू गांव का है। बसपा नेता भारत वीर गुर्जर के बेटे मोहित का बुधवार को सगाई समारोह था। लड़की पक्ष अंतवाड़ा खतौली, मुजफ्फरनगर से सगाई लेकर आया था।
विज्ञापन


जिसमें रागिनी गायक जोगेंद्र (36) पुत्र धनपाल भी मौजूद था। नैडू में ही सगाई कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ युवक खुलेआम हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसमें जोगेंद्र के पेट और सोनू निवासी गुढ़म फलावदा के हाथ में गोली लगी। जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जोगेंद्र को मृत बताते हुए सोनू को मेरठ स्थित आनंद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।


उधर, घटना की जानकारी पर जोगेंद्र के परिजन भी नैडू गांव पहुंच गए। परिजनों ने अरुण पुत्र ईश्वर निवासी उलखपुर, इंचौली के खिलाफ केस कराया है। एसओ फलावदा राम रतन यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed