फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   x pradhan slap become reason of murder

भरी पंचायत में मारा था थप्पड़, बदले में पूर्व प्रधान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 03 Jun 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
x pradhan slap become reason of murder
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में जंगेठी गांव के पूर्व प्रधान प्रवेश गुर्जर की हत्या के मामले में आरोपी प्रधानपति अर्जुन सिंह से पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच घंटे पूछताछ की। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि भरी पंचायत में प्रवेश ने उसको थप्पड़ मारा था, इसके बदले हत्या की है। अर्जुन ने कुल्हाड़ी से वार किये थे और उसके भाई प्रवीण व अन्य चार लोगों ने प्रवेश को दबोचा था।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के जंगेठी गांव में 15 मई को पूर्व प्रधान प्रवेश गुर्जर की जंगल में हत्या हुई थी। जिसमें प्रधानपति अर्जुन सिंह, उसके भाई प्रवीण, सुरेश पाल, प्रमोद और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने प्रधान अनीता को हत्या की साजिश करने के मामले में जेल भेजा था। जबकि 26 मई को प्रधानपति अर्जुन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं अर्जुन के भाई प्रवीण को पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को कंकरखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को पांच घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि  प्रवेश गुर्जर की हत्या जमीन और चुनावी रंजिश में हुई थी। हत्यारोपी की निशानदेही पर जंगेठी गांव के सेंट जोंस इंटर कॉलेज के पीछे झाड़ी से आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) बरामद किया। आरोपी ने बताया कि प्रवेश ने अपने घर के सामने रास्ते का निर्माण न होने को लेकर पंचायत की, जिसमें अर्जुन को सरेआम थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नहीं, कई मामले में था हस्तक्षेप 
एएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या में एक नहीं, कई मामले निकलकर आ रहे है। गांव में ढाई करोड़ रुपये कीमत की जमीन, छोटी सी बातों पर प्रवेश का हस्तक्षेप करना। यह सब प्रधानपति अर्जुन को गवारा नहीं था। 


अर्जुन ने किए वार
एएसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार हत्यारोपी अर्जुन ने बताया कि घटना वाले दिन उनको प्रवेश गुर्जर के बारे में सारी जानकारी थी। वह अपने साथियों के साथ जंगल से लौट रहा था, तभी उनकी गाड़ी के सामने बाइक पर प्रवेश गुर्जर दिखा। इंडिका से बाइक में टक्कर मारकर उसको गिराया। प्रवीण, सुरेश पाल व प्रमोद ने उसे दबोच लिया। तभी अर्जुन ने प्रवेश को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed