फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women manipulating sectarian tensions

महिला से छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women manipulating sectarian tensions
मौके पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थल के पास दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो उससे अभद्रता करते हुए तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दे दी गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आरोपियों के भी पक्ष में दूसरे समुदाय के लोगों के जुटने से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी महिला रविवार सुबह अकेली ही बाजार जा रही थी। सदनपुरी में एक धार्मिक स्थल के पास पहले से खड़े दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने महिला पर टिप्पणी करते हुए उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। जिससे महिला की चीख निकल गई। आरोप है कि महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो तेजाब से उसका चेहरा जला देंगे। वहीं, दूसरी ओर महिला का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला ने उनसे आपबीती बताई तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

आरोपियों के पक्ष में दूसरे समुदाय के लोग भी जुट गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच नोकझोंक से तनाव पैदा हो गया। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दूसरे समुदाय के लोगों ने महिला पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने ही उसे घेर लिया। जैसे तैसे पुलिस महिला को साथ लेकर थाने पहुंची। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed