{"_id":"da817f1e2bcb20cfe60ea40bc43989ba","slug":"woman-murdered-bodies-blew-from-petrol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव पेट्रोल से फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव पेट्रोल से फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर रविवार रात सनसनीखेज वारदात हो गई। महिला की हत्या कर पेट्रोल डालकर उसका शव इस कदर फूंक दिया गया कि शरीर कोयला बन गया। उसकी शिनाख्त तक होना मुश्किल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित अब्दुल्लापुर गांव के नाले के पास सोमवार को महिला का बुरी तरह झुलसा शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव को पेट्रोल या केरोसिन डालकर जलाया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस के मुताबिक महिला के पैर का एक पंजा ही बचा मिला है। जिसमें अंगुली में चुटकी व एक पाजेब मिली है। बाकी पूरा शरीर पूरी तरह से काला पड़ चुका है।
मारा कहीं ओर, लाकर फूंका यहां
शव के पास से जली हालत में बोरी, लेदर और कपड़े के टुकडे़ मिले हैं। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं ओर की गई। जिसके बाद शव को बोरी में लाकर फिर उसको पेट्रोल डालकर जला दिया गया। लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे नाले पर आग की लपटें दिखाई दी थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि महिला का शव जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
महिला का शव मेडिकल थाना क्षेत्र में मिला। जबकि सूचना पर सिविल थाना पुलिस पहले पहुंची थी। सिविल लाइन पुलिस ने जब मेडिकल पुलिस को मौके पर बुलाया तो मेडिकल पुलिस घटनास्थल सिविल लाइन क्षेत्र में बताने लगी। जिसको लेकर दोनों थानों की पुलिस में आधा घंटे तक विवाद हुआ। बाद में मेडिकल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।