फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife killed for dowry in Baghpat at Uttar Pradesh

बिस्तर पर पड़ी मिली विवाहिता की लाश, ये रही हत्या के पीछे की बड़ी वजह

Mon, 29 Apr 2019 07:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Apr 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Wife killed for dowry in Baghpat at Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस

बागपत के बुढ़सैनी गांव में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के पहाड़ीपुर गांव निवासी जयभगवान ने बताया कि उसकी बहन प्रीति उर्फ विजय (24) की शादी दो साल पहले बुढ़सैनी गांव निवासी दीपक के साथ हुई। अब उसे नौ माह की बेटी भी है। ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करते थे। प्रीति ने कई बार फोन पर परिजनों को इसके बारे में बताया। कई बार ससुराल वालों की मांग भी पूरी की गई, लेकिन वे नहीं माने। रविवार की रात में पति ने प्रीति की पिटाई की। इसके बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दी कि उसने आत्महत्या कर ली है। जब मायके वाले बुढ़सैनी पहुंचे तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके गले में फांसी के फंदे का निशान है। मायके वालों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


सूचना पर बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पंत फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed