{"_id":"5c8c1bd3bdec2214012771a3","slug":"wife-did-unconscious-boyfriend-kata-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने किया था बेहोश, प्रेमी ने काटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने किया था बेहोश, प्रेमी ने काटा गला
Sat, 16 Mar 2019 03:36 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल चुंगी पुलिस चौकी के पास नलकूप के जेई की हत्या का शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के जेई की पत्नी से अवैध संबंध थे। हत्या के बाद आरोपी राजस्थान स्थित अपने गांव भाग गया था। जेई का परिवार के साथ भी आचरण ठीक नहीं था।
सिविल लाइन क्षेत्र के जेल चुंगी चौराहा स्थित ट्यूबवेल कॉलोनी के क्वार्टर में बुधवार सुबह नलकूप के जेई सुशील कुमार की हत्या हुई थी। पत्नी ने बताया था कि वह दवाई लेने डॉक्टर के पास गई थी और बच्चे साइकिल चला रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने जेई की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला समेत कई संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक संदिग्ध युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से आरोपी कल्लू उर्फ नाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस का दावा कि हत्या में आरोपी व बेहद करीबी लोग शामिल थे। देर रात तक पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी से जेई की पत्नी के संबंध थे। आरोपी पहले जेई के साथ रहता था।
जेई का व्यवहार का नहीं था ठीक
पुलिस का दावा कि जेई का अपने परिवार के प्रति आचरण बेहद खराब था। उसकी गंदी हरकतों के कारण पूरा परिवार परेशान था। तंग आकर सभी ने आरोपी कल्लू के साथ मिलकर जेई की हत्या की योजना बनाई। आरोपी के साथ खुद जेई की पत्नी भी थी। पत्नी ने पहले जेई को बेहोश कर उसके हाथ पैर बांधे, इसके बाद प्रेमी कल्लू ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
खून के छींटे भी फेंक गए
वारदात करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। हत्या के बाद साथी जेई भारत सिंह के क्वार्टर में खून के छींटे फेंकना भी प्लान में शामिल था। जेई के परिवार ने सबसे पहले भारत सिंह को दी। खून के छीटों के कारणा पुलिस इसकी जांच करने में जुटी थी।
पत्नी भी थी शामिल
जेई की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के चलते हत्या हुई है। हत्या में जेई की पत्नी भी शामिल थी। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी थी। आरोपी ने पूछताछ में जेई का आचरण बेहद शर्मनाक बताया है। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी