पत्नी ने कई लोगों के साथ मिलकर पति को जमकर पीटा, मौके पर मौत और जबरदस्त हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत शहर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में एक महिला ने पांच-छह लोगों के साथ मिलकर पति पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
वहीं मृतक के परिजनों ने शव दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मरने वाला सुनील (50) गांव किशनपुर बराल निवासी रणधीर का पुत्र था और चौधरी सूरत सिंह कन्या जूनियर हाईस्कूल में लिपिक पद पर तैनात था। गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ही उनका घर है। घर से सामने उनका क्रेशर है। मंगलवार को सुनील ने क्रेशर पर ठंडे पानी की प्याऊ लगा रखी थी। उनके भाई अनिल ने बताया कि छह-सात साल से उसका पत्नी ऋतु से विवाद चल रहा है। वह पड़ोस में ही एक मकान में बेटी के साथ रहती है। दोनों अलग-अलग रहते हैं।
वहीं मंगलवार शाम लगभग पांच बजे ऋतु पांच-छह लोगों के साथ वहां पहुंची और सुनील पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आए उसके भाई लाला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसी समय सुनील का सिर पास में रखे तख्त में लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस को भी परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने शव नहीं उठने दिया। आधा घंटे बाद हाईवे आवागमन के लिए खुल सका।
सीओ रमाला अनुज चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेंद्र उर्फ लाला ने पत्नी ऋतु, जितेंद्र पुत्र अलवर, हनी पुत्र जितेंद्र निवासी किशनपुर बराल, पंकज पुत्र प्रकाश, गोलू पुत्र नीरज निवासी किरठल के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/