{"_id":"577587124f1c1b576179c1a3","slug":"varchasv-ki-jang","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की जंग में हुई छात्रनेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व की जंग में हुई छात्रनेता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
वरचस्व की जंग में गयी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजगढ़ी चौराहे पर ऑल इज वेल होटल के गेट पर बुधवार रात हुई छात्रनेता प्रशांत चौधरी की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस इस केस में नामजद समाजवादी छात्रसभा के नेता समेत तीन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्र नेता का मर्डर वर्चस्व की जंग में हुआ।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार 162/3 निवासी नागेंद्र सिंह का इकलौता बेटा प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन (26) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का छात्रनेता था। जो कैंपस से पढ़ाई कर रहा था। तेजगढ़ी स्थित कृष्णा प्लाजा में प्रशांत ने फोटो स्टेट की दुकान भी खोली थी। पुलिस के अनुसार प्रशांत बुधवार रात अपने साथी पंकज प्रधान, मयंक स्याल और टिल्लू प्रधान व दो अन्य युवकों के साथ ऑल इज वेल होटल में खाना खाने पहुंचा था। जहां उसका विवाद हो गया। बाद में युवकों ने प्रशांत की गोली बरसाकर हत्या कर दी थी।
मशक्कत के बाद निकली गोली
बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने प्रशांत के शव का पोस्टमार्टम कराया तो दो घंटे की मशक्कत के बाद गोली निकल सकी। जिला अस्पताल में एक्सरे के बाद डॉक्टरों की टीम ने दो गोली निकालीं। एसओ मेडिकल रविन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रशांत को तीन गोली लगना बताया गया। .32 बोर के असलहे से गोली मारी गईं। हत्यारोपियों ने एक गोली प्रशांत की आंख के पास मारी, जो सिर में फंस गई थी। दूसरी गोली कंधे तो तीसरी गोली पेट में लगी थी। मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के दौरान दो गोली नहीं मिली तो डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में ले जाकर शव का एक्सरे किया, जिसके बाद गोली निकाली जा सकी।
विज्ञापन
मोर्चरी पर बेकाबू हुई भीड़, कई बार हंगामा:
छात्रनेता प्रशांत की हत्या के बाद मोर्चरी पर विवि कैंपस के छात्रों के अलावा जागृति विहार और शास्त्रीनगर के लोगों का भी जमावड़ा लगा हुआ था। छात्र नेताओं की कई बार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसओ मेडिकल और सीओ सिविल लाइन से तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान विनय प्रधान, अरुण प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर, सोमेंद्र तोमर, विनीत चपराणा, अजय भाटी, आसू राठी, अनुज गुर्जर सहित काफी लोग मौजूद रहे।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा:
एसओ मेडिकल ने बताया कि प्रशांत उर्फ रोबिन के चाचा इंद्रपाल सिंह की तहरीर पर समाजवादी छात्र सभा के नेता पंकज प्रधान, मयंक स्याल और टिल्लू पंडित (तीनों निवासी के ब्लॉक शास्त्रीनगर) के खिलाफ नामजद जबकि दो- तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी छात्र सभा के नेता की स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लिया है।