फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: women murdered in meerut in suspicious circumstances,police investigatiing

यूपी: विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, मामला दर्ज, पति हिरासत में 

Fri, 11 Jan 2019 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Jan 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
UP: women murdered in meerut in suspicious circumstances,police investigatiing
मेरठ न्यूज

यूपी के मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


किठौर-हापुड़ मार्ग स्थित हरनाथपुर कोटा गांव निवासी जगदीश सिंह की बेटी प्रीति चौहान की शादी आठ साल पहले सिखेड़ा निवासी ब्रिजेश चौहान पुत्र कुंवरपाल चौहान के साथ हुई थी। कुछ समय से दोनों में आए दिन मारपीट होती थी। 

विज्ञापन

बुधवार रात प्रीति और उसकी सास गीता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रीति ने फोन कर परिजनों को सूचना दी और उसे मायके ले जाने के लिए कहा। पति ब्रिजेश ने बताया कि बुधवार रात प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सास गीता, ब्रिजेश के भाई अमरीश और उसकी पत्नी अंजलि ने मिलकर हत्या की है। प्रीति के दो बच्चे बेटा सत्यम (7) और कृष्णा (3) वर्ष है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच की। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed