फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Case registered against seven people include constable father and son in sexual assault case in Meerut

यूपी: महिला सिपाही की आपबीती सुन उड़े होश, ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक, दर्द भरी है पूरी कहानी

Fri, 25 Jun 2021 05:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jun 2021 05:37 PM IST
सार

एक महिला सिपाही ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो हर किसी के होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने बताया कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पति ने तलाक दे दिया। दर्द भरी है महिला की पूरी कहानी।

विज्ञापन
UP News: Case registered against seven people include constable father and son in sexual assault case in Meerut
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में महिला सिपाही से लूट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ, अब एक महिला सिपाही से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। महिला सिपाही का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का पति यूपी और ससुर पीएसी में सिपाही है। पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ, सास समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मेरठ शहर के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की शादी 2018 में यूपी पुलिस के सिपाही आबिद के साथ हुई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बुधवार रात 11 बजे घर में पुत्रवधू को अकेला देख ससुर नजीर अहमद ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने मेरठ पुलिस लाइन में तैनात पति आबिद को आपबीती बताई, लेकिन उसने भी मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि पति ने तीन तलाक भी दे दिया। इससे पहले जेठ ने भी अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे। महिला सिपाही ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कोतवाली थाने में ससुर, पति समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ससुर गाजियाबाद में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप सही मिले तो होगी विभागीय कार्रवाई
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पिता-पुत्र का रिकॉर्ड गाजियाबाद से लिया जा रहा है। अगर मामला जांच में सच पाया गया तो पिता-पुत्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी
महिला सिपाही की तहरीर पर पति सिपाही और ससुर के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नामजद पिता-पुत्र को पहले नोटिस, बयान दर्ज और फिर पुलिस कार्रवाई करेगी। सीओ कोतवाली इस मुकदमे की मॉनिटरिंग भी करेंगे। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed