सरधना: युवक की गोली मारकर हत्या, लहूलुहान हालत में सड़क पर मिला,परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना-कुशावली मार्ग पर शुक्रवार देर रात ग्रामीणों को एक युवक लहूलुहान हालात में मिला। युवक को गोली मारी गई थी। इसकी जानकारी होते ही वहां भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने घायल की पहचान नवाबगढ़ी निवासी मोहसीन (30) पुत्र महबूब के रूप में की।
सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीण घायल मोहसीन को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। अभी ग्रामीण मोहसीन को लेकर रवाना ही हुए थे कि उसने दम तोड़ दिया।
मोहसीन की मौत की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया। इसी बीच सूचना पाकर सीओ सरधना संतोष कुमार और एसएसआई मनोज शर्मा भी पुलिस बल के साथ नवाबगढ़ी आ गये। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बात की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सीओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना का शिकार बना युवक पॉवरलूम फैक्ट्री में काम करता था। उसे चार गोली मारी गई हैं। परिजनों से पूछताछ में फिलहाल हत्या की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आयी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
वहीं गांव में कुछ लोग दबी जुबां में इस मामले को अवैध संबंधों से जुड़ा बता रहे हैं। पुलिस का अंदेशा जताया है कि युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर गोली मार दी गई। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।