यूपी: दलित युवती से दोस्तों के साथ मिलकर आठ माह तक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती के साथ अप्रैल माह में छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी इमरान पुत्र इकबाल ने धर्म बदलकर गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज की।
इस मामले में एक सप्ताह पहले उस समय नया मोड़ आ गया था जब युवती ने एसपी दफ्तर पहुंचकर पति और उसके दोस्तों पर आठ माह तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। विहिप और दुर्गा वाहिनी संगठनों के पदाधिकारियों ने एसपी से कार्रवाई करने की मांग की।
युवती ने सिंघावली अहीर थाने पर तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज में कार मांगने, जाति सूचक शब्द बोलने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पति इमरान, ससुर इकबाल, सास आशिया, देवर इरफान, जेठ सईद के खिलाफ मारपीट करने, दहेज उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/