फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up man murdered his wife by knife on rose day, Meerut police arrested accused

यूपी: रोज डे पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, फिर थाने पहुंचकर पति ने कुबूला खौफनाक जुर्म

Thu, 07 Feb 2019 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Feb 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
up man murdered his wife by knife on rose day, Meerut police arrested  accused
meerut news

पूरी दुनिया में लोग जहां वैलेंटाइन वीक में रोज डे पर अपने हमसफर से प्रेम का इजहार कर रहे हैं वहीं यूपी के मेरठ में एक पति ने प्यार का इजहार करने के बजाय अपने सात जन्मों की संगिनी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर अपना जुर्म कुबूल किया। 

विज्ञापन


घटना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधव पुरम सेक्टर दो की है। यहां बुधवार देर रात अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से पत्नी की हत्या कर आरोपी युवक थाने पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

गुरूवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि जानी क्षेत्र के नेक गांव निवासी संजय ने आठ साल पहले सतवाई गांव निवासी अमृता के साथ शादी की थी। 

युवक को शक था कि उसकी पत्नी के एक अन्य युवक से नजदीकी संबंध हैं। युवक ने कई बार पत्नी से विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। बताया गया है कि कुछ दिन पहले संजय ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था। जिसके बाद उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने का खौफनाक तरीका सोचा।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने थाने में बताया कि बुधवार देर रात युवक ने पशु काटने वाले छुरे से पत्नी की गोद कर हत्या कर दी। युवक के तीन बेटे हैं। आरोपी ने प्रेस वार्ता में कहा यदि वह पत्नी की हत्या नहीं करता तो उसकी पत्नी अमृता अपने प्रेमी से मिल कर उसकी हत्या करा देती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed