फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP does not stop crime, murder of a youth in Meerut, and shoot of engineer

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इंजीनियर के सीने में मारी गोली

Thu, 09 Aug 2018 01:00 PM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 09 Aug 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
UP does not stop crime, murder of a youth in Meerut, and shoot of engineer
अस्पताल में घायल युवक से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां, एक युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला। वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सीने में गोली मार दी। इंजीनियर की हालत गंभीर बनी हुई है। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


मेरठ जिले में हत्या और लूट का सिलसिला चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। टीपीनगर के मलियाना में एक युवक को पड़ोसी युवक ने चाकू से गोद दिया। युवक को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी से संबंध हैं। उसके चलते वह पड़ोसी के पास विरोध दर्ज कराने गया था। दोनों में मारपीट के बाद चाकूबाजी हो गई। हत्यारोपी भी चाकू लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मलियाना झिलमिल कॉलोनी निवासी अमित (30) पुत्र गजे सिंह स्पोर्ट्स फैक्ट्री में काम करता था। अमित को शक था कि पड़ोसी गौरव से उसकी पत्नी के संबंध हैं। इसको लेकर बुधवार शाम दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। स्थानीय लोगों ने समझौता कर दिया था। रात करीब 11 बजे फिर से अमित और गौरव में मारपीट के बाद चाकूबाजी हो गई। जिसमें गौरव ने अमित को चाकू से गोदकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP does not stop crime, murder of a youth in Meerut, and shoot of engineer
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस चाकूबाजी में गौरव भी घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी लगते ही टीपीनगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल गौरव को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। हालांकि अभी उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अमित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

अवैध संबंधों के चलते हत्या
पत्नी के अवैध संबंध के शक में अमित का पड़ोसी गौरव से झगड़ा हुआ। जिसमें अमित और गौरव के बीच चाकूबाजी हुई। जिसमें गौरव ने अमित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात में कोई और शामिल था या नहीं, इसकी जांच चल रही है। -अखिलेश भदौरिया, सीओ ब्रह्मपुरी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली मारी, हालत गंभीर

उधर, मेरठ में बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सीने में गोली मार दी। वहां से गुजर रहे कार सवारों ने गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार निवासी अंकित राजवंशी नोएडा की एक टेलीकॉम कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक से नोएडा से लौट रहा था। जुर्रानपुर फाटक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। अंकित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। वहां से गुजरते कार सवार तीन लोगों ने अंकित को लहूलुहान हालत में देखा तो हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर परतापुर पर गिरजाशंकर त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अंकित से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान अंकित तीन दिन से बाइक से नोएडा से आता-जाता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed