फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP DGP HC Awasthi said tow accused arrested in BJP leader murder case at Baghpat

भाजपा नेता की हत्या मामले में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा, बाकी की तलाश में दबिश जारी : डीजीपी

Tue, 11 Aug 2020 06:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
UP DGP HC Awasthi said tow accused arrested in BJP leader murder case at Baghpat
उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में नामजद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो लोग इस एफआईआर में नामजद हैं उन पर 2018 में भी केस दर्ज हुआ था, इसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया। उन्होंने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगों की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
बागपत में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए। 


वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे मनीष खोखर ने छपरौली निवासी नितिन धनकड़, ककौर कलां निवासी मयंक डागर, हेवा गांव निवासी विनीत, अंकुर शर्मा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि साल 2018 में संजय खोखर के बेटे अक्षय के साथ हुए झगड़े की रंजिश में इस वारदात अंजाम दिया गया।

बता दें कि भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली दिनेश चिकारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed