{"_id":"5f328f8d8d93a838c349c49d","slug":"up-dgp-hc-awasthi-said-tow-accused-arrested-in-bjp-leader-murder-case-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या मामले में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा, बाकी की तलाश में दबिश जारी : डीजीपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की हत्या मामले में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा, बाकी की तलाश में दबिश जारी : डीजीपी
Tue, 11 Aug 2020 06:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में नामजद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो लोग इस एफआईआर में नामजद हैं उन पर 2018 में भी केस दर्ज हुआ था, इसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया। उन्होंने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
ये था पूरा मामलामामले में एफआईआर दर्ज हुई है। जो लोग इस एफआईआर में नामजद हैं उन पर 2018 में भी केस हुआ था, इसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया। 2लोगों को हिरासत में ले लिया है, बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं: एचसी अवस्थी, डीजीपी उत्तर प्रदेश https://t.co/EW4QJQjfut pic.twitter.com/V67FgjUsuw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2020
बागपत में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे मनीष खोखर ने छपरौली निवासी नितिन धनकड़, ककौर कलां निवासी मयंक डागर, हेवा गांव निवासी विनीत, अंकुर शर्मा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि साल 2018 में संजय खोखर के बेटे अक्षय के साथ हुए झगड़े की रंजिश में इस वारदात अंजाम दिया गया।
बता दें कि भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली दिनेश चिकारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/