{"_id":"5f06fa2a06731b43344c7902","slug":"up-crime-news-miscreants-have-robbed-lic-agent-of-one-lakh-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर वारदात, एलआईसी एजेंट से एक लाख रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर वारदात, एलआईसी एजेंट से एक लाख रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश
Thu, 09 Jul 2020 04:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर लूट की एक वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश रुपये लूटने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की तेड़ा पुलिस चौकी के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एलआईसी एजेंट से एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बड़ौत निवासी दीपक कुमार एनआईसी एजेंट हैं। दीपक बृहस्पतिवार को बिनौली क्षेत्र में चार जगह से कलेक्शन कर कमाला गांव से कैड़वा बड़ौत मार्ग पर पहुंचा। वह यहां से वापस बड़ौत लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय तेड़ा पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर ओमेगा स्कूल के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एजेंट को रूकवा लिया। इसके बाद उसका बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में पूर्व प्रधान को मारी गोली, वारदात के बाद बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/