फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: An encounter in Meerut and one crook of 50 thousand arrested

मेरठ में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, अब खुलेगा हत्या का राज

Thu, 03 Dec 2020 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: An encounter in Meerut and one crook of 50 thousand arrested
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सराफा व्यापारी अमन जैन के हत्यारोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की है। आरोपी वारदात करने के बाद से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर दो में लूट के विरोध में सराफा व्यापारी अमन जैन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वारदात में शामिल अजय निवासी जिसोरा मुंडाली फरार चल रहा था। उस पर आईजी मेरठ रेंज ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर जागृति विहार एक्सटेंशन के पास अजय की घेराबंदी की गई। अजय के साथ उसका दोस्त भी था। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अजय के पैर में गोली लगी। उसका दोस्त मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिता आंदोलन में डटे, तो बेटियों ने बदला खेतों का नजारा, फावड़ा थामे कर रहीं देखभाल

मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। घायल अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि लूट के दौरान हत्या करने के बाद आरोपी अजय फरार हो गया था। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। मेडिकल पुलिस ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed