{"_id":"5f5868998ebc3ea3e2210daf","slug":"up-crime-news-a-old-man-has-murdered-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बुजुर्ग की नुकीले हथियार से वार कर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत में बुजुर्ग की नुकीले हथियार से वार कर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 09 Sep 2020 11:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकोली गांव में दिन निकलते ही बुजुर्ग की नकुले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर सीओ खेकड़ा मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को जाचं के आदेश दिए।
विज्ञापन
ढिकोली निवासी प्रमोद पुत्र सतपाल ने बताया कि उसके पिता सतपाल (75 वर्ष) पुत्र बिश्मबर घर के बाहर आगनं में सोए हुए थे। बुधवार सुबह प्रमोद की पत्नी बबीता जब पशुओं को चारा डालने जा रही थी। तभी उन्होंने अपने ससुर सतपाल को उठाने की कोशिश की तो देखा कि उनकी चारपाई के पास खून पड़ा हुआ है और वह मृत पड़े हैं। वहीं ससुर को लहूलुहान हालत में देख बबीता ने चीख पुकार के साथ शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बुजुर्ग के चेहरे व शरीर पर नुकीले हथियार से वार किया गया। परिजनों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों को जैसे ही हत्या का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान घटनास्थल पर देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में 24 घंटे में दूसरी हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच को गोलियों से भूना
सीओ मंगल सिह रावत और थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और गंभीरता से छानबीन की। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। डॉग स्कवायड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
वहीं परिजनों ने हत्या मामले में तहरीर दी है। मृतक सतपाल पिछले दिनों कुपोषित युवक की कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में भेज गए किशोर के दादा थे। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधर, थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर किस नुकेली हथियार से वार किया गया। इसकी जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/