{"_id":"5f3d1ab48eb96e7d3175df73","slug":"up-crime-news-a-man-plotted-robbery-to-get-his-daughter-treated-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का इलाज कराने के लिए रची ये बड़ी साजिश, फिर ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी का इलाज कराने के लिए रची ये बड़ी साजिश, फिर ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 19 Aug 2020 05:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी क्षेत्र में लूट की साजिश का एक मामला सामने आया है। बेटी का इलाज कराने के खातिर युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर नमकीन कारोबारी से 3.50 लाख रुपये की लूट की साजिश रच डाली। पुलिस ने चंद घंटों में लूट का खुलासा कर दोनों भाई आशीष व भीम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी आशीष शहर के जानसठ बस स्टैंड स्थित नमकीन फैक्टरी काकाजी नमकीन में काम करता है। मंगलवार को वह टाटा-एस वाहन से नमकीन सप्लाई करने शामली गया था, जहां से करीब 6.50 लाख रुपये की वसूली कर वह मुजफ्फरनगर लौट रहा था।
विज्ञापन
वहीं करीब 11.30 बजे आशीष ने नमकीन फैक्टरी मालिक विनोद बंसल के साथ ही पुलिस को भी फोन कर सूचना दी कि तितावी-बाबरी बॉर्डर पर बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसका टाटा-एस रुकवा लिया और एक थैले में मौजूद 3.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्या पुलिस को है बड़ी वारदात का इंतजार? सामने आई लापरवाही, फिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
सूचना पर सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व एसओ कपिलदेव मौके पर पहुंच गए। आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चंद घंटे बाद ही उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/