फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime, Attack on Haryana Police and head constable injured in Meerut

दबिश देने आई गुरुग्राम पुलिस पर मेरठ में हमला, हेड कांस्टेबल घायल

Sat, 05 Jan 2019 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP Crime, Attack on Haryana Police and head constable injured in Meerut
मेरठ में हरियाणा पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम से अपहृत नाबालिग किशोरी के आरोपी की धरपकड़ में दबिश देने आई गुरुग्राम पुलिस पर शुक्रवार को रोहटा रोड पर हमला हो गया है। आरोप है कि नामजद आरोपी की बहन ने हेड कांस्टेबल से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए। उसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने पुलिस को घेर लिया। हंगामा होने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला समेत दस लोगों पर केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


मेरठ में कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रोहटा रोड पर फाजलपुर कृष्णा विहार में विशाल कुमार अपनी विवाहिता बहन रेनू के साथ किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को विशाल गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अगवा करके ले आया था। उक्त लड़की मूल रूप से लखीमपुर खीरी की निवासी है और वह गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करती थी। लड़की के अपहरण का मुकदमा गुरुग्राम सेक्टर-37 थाने में दर्ज है।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस रोहटा रोड स्थित कृष्णा विहार में पहुंची। पुलिस के साथ किशोरी का पिता भी था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी विशाल को पकड़ लिया। इस बीच पुलिस ने जैसे ही आरोपी को ले जाने लगी, तभी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पर विशाल की बहन रेनू ने हमला बोल दिया। जिसमें मनोज को चोट आई गई। हंगामा शुरू हुआ तो आरोपी पक्ष और पुलिस की तीखीझड़प हो गई। सूचना पर कंकरखेड़ा थाने की पुलिस पहुंची और रेनू को हिरासत में ले लिया। 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस 
घटनास्थल को लेकर कंकरखेड़ा और टीपीनगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी। कंकरखेड़ा पुलिस ने किशोरी को बरामद, आरोपी को गिरफ्तार और मारपीट करने वाली महिला को पकड़ने में भी साथ थी। लेकिन मुकदमा दर्ज करने की बात आते ही उसने घटनास्थल टीपीनगर थाना क्षेत्र का बताया। बाद में टीपीनगर थाने में तीनों को भेजा गया। जहां पर घायल हेड कांस्टेबल की तहरीर पर टीपीनगर पुलिस ने केस दर्ज किया।

घटनास्थल टीपीनगर थानाक्षेत्र था। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने कार्रवाई भी की। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार भी दिलवाया। - एपी मिश्रा, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा 

तीन मिनट का अंतर घटनास्थल में बताया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर का फोन आया था कि घटनास्थल टीपीनगर क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और बरामद किशोरी को टीपीनगर लाया गया और केस दर्ज किया। - डालचंद, इंस्पेक्टर टीपीनगर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed