फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two women dies under suspicious circumstances at Muzafafrnagar city

यूपी: सास-बहू की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकार

Sun, 11 Aug 2019 01:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two women dies under suspicious circumstances at Muzafafrnagar city
मृतक के घर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में भौराकलां गांव निवासी सास-बहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों ने एक महिला द्वारा आत्महत्या करने व सदमे में सास की मौत होने की बात कही। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार करने पर पंचनामा भरकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने दोनों के शवों का दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


भौराकलां निवासी सुरेश देवी (65) पत्नी भोपाल सिंह व उनकी पुत्रवधू मनोरमा (32) पत्नी सुभाष की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार तड़के दोनों की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की मौत होने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। दो महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद दोनों महिलाओं के अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसी दौरान किसी ने भौराकलां पुलिस को सास-बहू की हत्या किए जाने की सूचना दे दी, जिस पर एसओ विरेंद्र कसाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


एसओ का कहना है कि पूछताछ में परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात मनोरमा ने किसी बात पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली थी। बहू की मौत के सदमे से वृद्ध सास सुरेश देवी को अचानक हार्टअटैक हो गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिस पर पंचनामा भरकर दोनों शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए गए, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed