फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people found dead in a car on the throat of Bhola

भोला की झाल पर कार में मृत मिले दो लोग

Fri, 10 May 2019 03:34 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 10 May 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
Two people found dead in a car on the throat of Bhola
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
 भोला की झाल पर बृहस्पतिवार देर रात एक कार में दो लोगों की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। कार की अगली खिड़की के लॉक खुले थे जबकि शीशे बंद थे। एसपी देहात और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। अंदेशा कि दोनों युवकों की मौत कार में दम घुटने से हुई। एक्सपर्ट की मानें तो कार में कार्बन मोनोआक्साइड गैस के चलते मौत हो सकती है।
विज्ञापन

जानी थानाक्षेत्र के भोला की झाल स्थित बिजली घर के सामने नहर किनारे पर रात करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने एक कार को संदिग्ध अवस्था में खड़ी देखा। ग्रामीणों ने देखा कि कार में दो व्यक्ति अगली सीटों पर लेटे थे। कोई हरकत न होने पर ग्रामीणों ने पास ही भोला की झाल पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार की अगली दोनों खिड़कियों के लॉक खुले मिले। पुलिस ने खिड़की खोलकर दोनों व्यक्तियों की हालत देखी तो दोनों मृत मिले। एक व्यक्ति शर्ट नहीं पहने था, जबकि दूसरा व्यक्ति पेंट व शर्ट पहने था। ड्राइविंग सीट और बगल वाली सीट पर दोनों थे। दोनों के पैर डैस बोर्ड पर थे और हाथ सीने पर रखे थे। कार की तलाशी में एक युवक की जेब से आईडी और मोबाइल फोन मिला। आईडी ब्रजपाल पुत्र राम सिंह निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ के नाम से थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को मिले मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सत्यपाल सिंह बताया। पुलिस ने उससे ब्रजपाल (45) के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसका छोटा भाई है, जो उद्योगपुरम परतापुर में एसडीओ कुलदीप तोमर की इंडिगो कार चलाता था। इसके बाद पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी सत्यपाल सिंह को दी। घटना की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, फोरेंसिक टीम और ब्रजपाल का भाई सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गया। जिसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ब्रजपाल घर से बताकर गया था कि उद्योगपुरम के एसडीओ शहर से बाहर गए हैं। वह कार की बैटरी ठीक कराकर घर जल्दी लौट आएगा। देर रात उद्योगपुरम बिजलीघर के कर्मचारियों ने दूसरे व्यक्ति की पहचान नरेंद्र त्यागी (55) पुत्र बाबूराम निवासी फाजलपुर कंकरखेड़ा के रूप में की। वह बिजलीघर पर गार्ड था। इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा के अनुसार पुलिस को दोनों लोग कार में मृत मिले हैं। अंदेशा है कि वह नशे में होने के कारण कार में ही सो गए। एसी से निकली गैस के चलते कार में उनका दम घुट गया और मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोट नहीं, कोहराम मचा
एसपी देहात का कहना है कि दोनों लोगों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अंदेशा है कि दोनों की मौत कार में दम घुटने से हुई होगी। जांच में कार का एसी चला हुआ था, जिसमें से कार्बन मोनोआक्साइड गैस निकली। अंदेशा जताया गया कि दोनों लोग होश में नहीं थे और गैस के चलते कार मेें उनका दम घुट गया। 

कार में एसी चलाएं तो ये रखें ध्यान  
- एसी
चलने के दौरान शीशे बंद होते हैं। इससे बाहर की ताजी हवा नहीं आती है। सांस से कार्बन डाई ऑक्साइड भी कार के अंदर ही रहती है। इसके अलावा इंजन से निकली मोनोऑक्साइड गैस भी एसी के रास्ते गाड़ी में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में दोनों गैस सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- बंद गाड़ी में एसी के साथ आने वाली गैसें धीरे-धीरे शरीर के अंदर चली जाती हैं। अगर व्यक्ति सोया हुआ है तो उसे बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता है कि उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। शरीर में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होने से सांस लेने में मुश्किल होती है और कई बार तो दम घुटने से मौत भी हो जाती है।
- अगर कार में एसी चला रहे हैं तो शीशे को थोड़ा सा खोल दें। ऐसा करने से कार्बन डाइऑक्साइड बाहर जाएगी और ऑक्सीजन अंदर आएगी। इससे कार में बैठे में लोगों को सांस लेने में कोई भी समस्या नहीं होगी।

- कार के एसी के कारण अंदर वाला हिस्सा तो बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। इसी वजह से इंजन काफी गर्म होने लगता है, इसलिए ज्यादा एसी चलाने से हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है।
(फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही और सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया।)

- हर छह महीने बाद कार के एसी को जरूर चेक करवाते रहें।
- अगर आप लंबे सफर में जा रहे हैं तो जितना ज्यादा हो सके कार के अंदर आराम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed