मेरठ के लिसाड़ीगेट में 50 रुपये को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट व पथराव, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 50 रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों को नाम दर्ज करते हुए 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मंगलवार देर रात्रि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गली नंबर 15 इतेफाक नगर निवासी सलमा पत्नी फरियाद ने 2 दिन पूर्व अपनी पड़ोसन शमा पत्नी सलीम से 50 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि मंगलवार शाम को शमा सलमा से अपने 50 रुपये लेने पहुंची। तब सलमा ने शमा को पति के आने पर पैसे देने की बात कह दी।
देर रात्रि जब सलमा का पति फरियाद अपने काम से घर लौटा तो। शमा सलमा के घर पैसे लेने पहुंच गई। सलमा ने पति का काम न चलने के कारण पैसे बुधवार को देने की बात कह दी। इसी बात को लेकर शमा ने अपने पति सलीम को बुला लिया।
आरोप है कि शमा के पति ने आते ही सलमा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे बचाने जब उसका पति फरियाद आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। सलमा ने मामले की जानकारी अपने भाइयों को दे दी। सूचना पाकर सलमा के भाई साहिबे आलम ओर सलमान अपनी माँ अनीसा को साथ लेकर सलमा के घर पहुंचे।
आरोप है कि तभी सलीम सोनू मन्नू और समीर अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ आए। और सलमा के भाइयों और मां पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने सलमा और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ सोते हुए पथराव कर दिया।
आरोपियों ने शर्मा के भाई सलमान और साहिबे आलम को जमकर पीटना शुरू कर दिया। दोनों का पता दे बचाने आई उनकी मां पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया जिससे उनकी मां का होंठ कट गया और दोनों भाइयों के सर फूट गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद अनीशा ने सोनू मन्नू सलीम व समीर को नाम दर्ज करते हुए 10 अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।