फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two criminals of Meerut surrendered in Saharanpur and Ghaziabad

बदमाशों में एनकाउंटर का खौफ, 50-50 हजार के दो इनामियों ने किया सरेंडर, तलाश में जुटी थी पुलिस

Thu, 01 Aug 2019 03:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Two criminals of Meerut surrendered in Saharanpur and Ghaziabad
दो इनामी बदमाशों ने सरेंडर किया - फोटो : अमर उजाला

एनकाउंटर का दौर चल रहा है। मेरठ पुलिस के टारगेट पर 18 बदमाश हैं। बुधवार को विजय धामा के अलावा 50-50 हजारी दो बदमाश भी दूसरे जिले में सरेंडर हो गए। आरोपियों के सेटिंग से सरेंडर होने पर मेरठ पुलिस ने नाराजगी जताई है। पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश में थी। 

विज्ञापन


किठौर क्षेत्र के छुछाई गांव निवासी प्रदीप मिठ्ठू पर मेरठ पुलिस ने 50 हजार का इनाम किया था। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रदीप से कई परिवार दहशत में थे, जिसके चलते आरोपी की तलाश में फिल्डिंग लगाई थी। बुधवार को आरोपी गाजियाबाद में सरेंडर हो गया। 
विज्ञापन


वहीं, परतापुर निवासी अजय उर्फ हिटलर पर भी 50 हजार का इनाम था। दोनों बदमाश शहर में सक्रिय थे, जिनसे मुठभेड़ हो सकती थी। बुधवार को आरोपी अजय उर्फ हिटलर ने सहारनपुर में जाकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। जिस पर 50-50 हजार के तीन शातिर बदमाश बुधवार को दूसरे जनपद में सरेंडर हो गए हैं। विजय धामा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 

वहीं प्रदीप मिठ्ठू व अजय हिटलर की तलाश में पुलिस लगी थी। दोनों शातिर अपराधी हैं, जोकि दूसरे जनपद में जाकर सरेंडर हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी थे। किठौर और परतापुर समेत कई जगहों पर आरोपियों पर मुकदमे दर्ज थे। कई मुकदमों में वह वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनो शातिर अपराधियों की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया था। इसकी जानकारी बदमाशों को हो गई। जिसके चलते दोनों ने सरेंडर किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed