फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Badmash injured and arrested in police encounter at Meerut city

मेरठ में फिर मुठभेड़, आई बदमाशों की शामत, दो इनामी घायल, तीसरे की तलाश जारी

Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two Badmash injured and arrested in police encounter at Meerut city
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ में बुधवार शाम को फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जांबाज अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीसरा साथी बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल हुए अजय और विजय दोनों बदमाश शामली जनपद के बावड़ी गांव के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। ये दोनों बदमाश शामली कोतवाली थाना क्षेत्र से 2017 से वांछित चल रहे थे। वहीं तीसरे बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी एक बदमाश फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर और मेरठ की दौराला पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान ढेर किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed