मुठभेड़: 25-25 हजार के इनामी सहित चार बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में जौला गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गोकसी के दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बुढ़ाना पुलिस की बदमाशों से साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश सुखवीर और रविंद्र फफराना 25-25 हजार के इनामी हैं। सुखवीर और रविन्द्र फफराना ने हापुड़ में सरसों के तेल से भरा टैंकर लूटा था। लुटा हुआ टैंकर, एक कार, तमंचे और कारतूस भी बदमाशों के पास से बरामद किए गए है।
मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं शाहपुर पुलिस ने गांव हरसौली के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा-कारतूस और गोमांस बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हरसौली के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे तो गोकशी करने वाले लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर दो आरोपियों जोनी पुत्र करीम व इमरान पुत्र चूड़ा निवासी हरसौली को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस के अलावा गोमांस व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/