फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TP Nagar Police has not found any evidence in case of murder of child in Meerut

मासूम की हत्या: पुलिस के हाथ न लगा कोई सबूत; पर सामने आई ये अहम बात, जल्द खुलेगा कत्ल का राज

Sat, 18 May 2024 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 May 2024 06:49 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक अहम बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
TP Nagar Police has not found any evidence in case of murder of child in Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amarujala

विस्तार

मेरठ में आठ साल के बंसी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को हत्यारोपी के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। आसपास के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, पुलिस हिरासत में सुमित से लगातार पूछताछ की जा रही है लेकिन वह खुद को निर्दोष बता रहा है।

विज्ञापन


टीपीनगर के शिवम कुंज निवासी निर्दोष सिंह फलों का ठेला लगाता है। निर्दोष सिंह के तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा आठ साल का बंसी मंगलवार शाम पांच बजे घर से खेलने के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

वहीं, बुधवार सुबह घर से 300 मीटर दूर वेदव्यासपुरी में एपेक्स कॉलोनी के पास निर्माणाधीन मकान में गड्ढे में बंसी का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मलियाना निवासी सुमित उनके परिवार से रंजिश रखता था। वह बंसी की बड़ी बहन से जबरदस्ती बात करना चाहता था। सुमित ने बंसी के बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दी थी, वह नहीं मिला तो उसने बंसी को मार डाला। 

उधर, पुलिस तब से ही सुमित से पूछताछ कर रही है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला

विज्ञापन

एसपी सिटी आयुषप विक्रम सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुमित के मोबाइल की सीडीआर का भी अध्ययन किया जा रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वह खुद पार्क में जाकर बैठ गया हो और उसके किसी परिचित ने हत्या की हो। इन सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed