फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested of shot of worker of rss in muzaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी: संघ कार्यकर्ता व उसके बेटों पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी दबोचे, मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Sep 2019 12:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested of shot of worker of rss in muzaffarnagar of Uttar Pradesh
गोली मारने वाले आरोपी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में कच्ची सड़क पर संघ कार्यकर्ता व उसके दो बेटों पर गोलियां बरसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य हमलावर और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क निवासी एपी ज्वैलर्स के मालिक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता महिपाल सिंह का पड़ोसी अंशुल मिल्क डेयरी के मालिक प्रदीप तायल से दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब 6.40 बजे प्रदीप तायल ने अपने बेटों अभिषेक व अंशुल के साथ मिलकर महिपाल की दुकान पर हमला कर दिया था। हमले में गोलियां लगने से महिपाल के साथ ही उसके बेटे पीयूष (22) व आयुष (21) भी घायल हो गए थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी क्राइम आरबी चौरसिया ने बताया कि हमले के तीनों आरोपियों प्रदीप तायल, उसके बेटों अभिषेक व अंशुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, लाइसेंसी दुनाली बंदूक व तमंचे के साथ ही कारतूस व खोखे बरामद किए गए हैं।

एसपी क्राइम ने बताया कि वारदात के चश्मदीद गवाह व महिपाल के भांजे कपिल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कच्ची सड़क चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है घटनास्थल
कच्ची सड़क पर जिस स्थान पर शुक्रवार शाम खूनी खेल खेला गया, वहां से कच्ची सड़क चौकी चंद कदमों की दूरी पर मौजूद है। इसके बावजूद हमलावर बेखौफ दिखे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जिस समय दुकान में फायरिंग की जा रही थी, दुकान के बाहर से लोग आ-जा रहे थे, लेकिन हमलावरों का दुस्साहस देख कोई भी बीच-बचाव के लिए नहीं आया। वहीं, चंद कदमों की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी से भी कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंचा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed