फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thirty kotha sealed in Red Light Area in Meerut

रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 30 कोठों को किया सील, हाईकोर्ट ने दिया था सख्त आदेश

Sun, 19 May 2019 02:05 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 19 May 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thirty kotha sealed in Red Light Area in Meerut
कोठों को सील करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कबाड़ी बाजार में चल रहे रेड लाइट एरिया पर पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। यहां के 75 कोठों में से प्रशासन ने 52 को चिन्ह्ति किया था, जिसमें से 30 पर प्रशासन ने शनिवार को सील लगाई। अब तक कुल 47 कोठों पर सील लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


कबाड़ी बाजार में चल रहे अनैतिक कार्य को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर है। सरकारी एजेंसी के माध्यम से याचिकाकर्ता एडवोकेट सुनील चौधरी ने 75 कोठों की संख्या हाईकोर्ट में दी गई है। याचिका पर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन घिर गया है। 10 मई को हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह को आदेश दिए थे कि वह डीएम और एसएसपी के माध्यम से कार्रवाई कराकर 29 मई को रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
विज्ञापन


इससे पूर्व डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम ब्रह्मपुरी ने कबाड़ी बाजार में संचालित 52 कोठा भवन मालिकों को नोटिस जारी किए थे। कोठा भवन मालिकों ने जवाब भी दाखिल किए। वहीं संबंधित थाना क्षेत्र और जिला उद्धार अधिकारी की गोपनीय रिपोर्ट भी इन कोठों को लेकर तलब की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर एक सप्ताह से प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों जहां 17 कोठों पर सील लगाने की कार्रवाई की गई तो शनिवार को एडीएम नगर महेश चंद्र शर्मा, एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडे और एसीएम ब्रह्मपुरी सुनीता सिंह के निर्देशन में भारी पुलिस फोर्स के साथ 30 कोठे सील किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे ने बताया कि अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन कोठों को कुर्क कर एक साल के लिए सील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहेगी पूरी निगरानी
कोठों को सील करने के साथ ही कबाड़ी बाजार में प्याऊ के पास एक पुलिस पिकेट भी तैनात की जा रही है। स्थानीय जनता के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा फैंटम व पीवीआर के द्वारा भी कबाड़ी बाजार में सील किए गए कोठों की निगरानी की जाएगी।

किराए पर देने से पूर्व होगा सत्यापन
कबाड़ी बाजार के भवन मालिकों को भी पुलिस की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। यदि कोई भी अपने यहां किसी को किराये पर भवन देता है, तो उसे पहले पुलिस से सत्यापन कराते हुए अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही भवन किराये पर दिया जा सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed