फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thief falldown in pound

कुंडा में आधी रात को दलदल में समाया भागता हुआ चोर

Sun, 02 Apr 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 02 Apr 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
thief falldown in pound
चोट दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

परतापुर के कुंडा गांव में आधी रात को एक युवक शरीर पर तेल लगाकर अर्द्धनग्न हालत में घर में घुस गया। एक महिला को डंडा मारा और भाग निकला। लोगों ने पीछा किया, तो युवक दलदलनुमा जोहड़ में कूद गया। दिनभर जेसीबी और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई, लेकिन युवक नहीं मिला। लोगों का कहना है कि युवक डूब गया, जबकि पुलिस डूबने के साथ भागने की भी आशंका जता रही है। 

विज्ञापन


कुंडा गांव की बस्ती में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक युवक अर्धनग्न हालत में गार्ड रोहताश के घर में घुस गया। रोहताश ड्यूटी पर गया हुआ था। आहट होने पर आंगन में सोई रोहताश की पत्नी लक्ष्मी जाग गई। युवक को देखकर वह चिल्लाने लगी, तो उसने लक्ष्मी पर डंडे से वार कर दिया। लक्ष्मी की चीख सुनकर उसका बेटा आशीष, भाई पिंटू आदि भी जाग गए और युवक को दबोच लिया। लेकिन युवक ने अपने शरीर पर तेल लगाया हुआ था, जिस कारण वह छूटकर भाग गया। इस बीच मोहल्ले वाले भी जाग गए और युवक के पीछे दौड़ पड़े। खुद को घिरा देखकर युवक छिपने के लिए एक जोहड़ में घुस गया। लेकिन वह गहरा था और उसमें दलदल थी। 
विज्ञापन


लोग काफी देर तक जोहड़ के पास युवक के निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं निकला। सूचना पर रात में ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जोहड़ में तलाश की गई। बृहस्पतिवार सुबह भी पुलिस ने तैराक बुलाए और नगर निगम से जेसीबी   मशीन लगाकर तलाश कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चला। ग्रामीणों को अंदेशा है कि युवक दलदल में गहराई तक समा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed