फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   theft moblie found in ssp office

एसएसपी आवास पर चलता मिला चोरी का मोबाइल, छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 18 Jun 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
theft moblie found in ssp office
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसएसपी आवास पर एक चोरी का मोबाइल पिछले डेढ़ माह से चल रहा है। जबकि पीड़ित छात्र जिसका मोबाइल (आई फोन) है, वह थाने के चक्कर काट रहा है। जैसे-तैसे कर छात्र ने मुजफ्फरनगर में सर्विलांस सिस्टम से फोन चलाने वाले सिपाही का पता लगाकर कॉल की तो सिपाही उसे धमकी देने लगा। शनिवार को एनएएस कॉलेज के छात्रों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर फोन को बरामद करने की मांग की। 

विज्ञापन


मामला एसएसपी आवास स्थित सर्विलांस ऑफिस का है। एनएएस कॉलेज के बीए का छात्र आकाश राठी मोहनपुरी में किराये पर रहता है। 20 जुलाई 2016 को आकाश का एप्पल आई फोन डबल एस कमरे से चोरी हो गया। इसकी शिकायत आकाश ने सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने सर्विलांस पर फोन लगवाने की बात आकाश से कही। फोन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आकाश सिविल लाइन थाने तो कभी सर्विलांस में जाकर जानकारी लेता रहा, लेकिन पुलिस उसको टरकाती रही। 
विज्ञापन


आकाश के  एक दोस्त का जानने वाला सिपाही मुजफ्फरनगर में सर्विलांस सेल में है। आकाश से सिपाही की मुलाकात हुई तो उसने उसके मोबाइल का पता लगाया। जानकारी हुई कि उसका मोबाइल डेढ़ माह से एसएसपी मेरठ आवास पर एक सिपाही चला रहा है। मुजफ्फरनगर के फोन चलाने वाले सिपाही का नंबर भी छात्र को दे दिया। छात्र ने उक्त नंबर पर कॉल की। जिस पर एक सिपाही बोला और मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा 
एनएएस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। छात्रों को एसएसपी नहीं मिले। उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ में अपना शिकायती पत्र सौंपा। एसएसपी आवास में चोरी का फोन चलने पर छात्रों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। छात्रों और पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने छात्र को मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया है। 


कौन करेगा पुलिस पर यकीन 
पुलिस का इकबाल गिरता जा रहा है, इसमें पुलिस सिस्टम ही जिम्मेदार है। आम आदमी जैसे तैसे कर अपना चोरी हुआ मोबाइल सर्विलांस पर लगवाते और पुलिस उनको गुमराह करती है। उनको कैसे पता चलेगा कि उनका फोन मिला या नहीं। ऐसे कई मामले होंगे, जिनके चोरी के फोन तो मिले। लेकिन पीड़ित तक नहीं पहुंचे। ऐसे में पुलिस पर आम जनता कैसे यकीन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed