फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   theft in era garden

ईरा गार्डन में दिनदहाड़े चार मकान खंगाले

Sun, 30 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 30 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
theft in era garden

दिल्ली रोड स्थित ईरा गार्डन में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने चार मकान खंगाल डाले और दो मकान के ताले तोड़ दिए। दिनदहाडे़ वारदात होने पर गुस्साए लोगों ने ब्रह्मपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते वारदात हुई है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के ईरा गार्डन कॉलोनी निवासी दुकानदार यूसुफ, ठेकेदार हाशिम, यूनुस और जाकिर के मकान में सरेशाम बदमाशों ने धावा बोला। सभी किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर शाम लौटे तो चोरी का पता चला। इसके अलावा कॉलोनी में दो लोगोें के मकान के ताले टूटना और बताया गया।
विज्ञापन



कॉलोनी में लोगों ने जमकर हंगामा किया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना कि पुलिस की लापरवाही के चलते कॉलोनी में इतनी बड़ी वारदात हुई है। मामला बढ़ते देखकर पुलिस लौट आई। जिस पर लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात पर गंभीर नहीं पुलिस
ईरा गार्डन निवासी मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर रिजवान अहमद ने बताया पुलिस की लापरवाही की चलते तीन महीने पहले रागनी गायिका ललिता शर्मा और उसके पति का मर्डर हुआ था। इसकी बावजूद पुलिस गंभीर नहीं हुई। पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के बजाए, पीड़ित परिवार से ही सवाल जवाब करने शुरू किये थे। लोगों का कहना पुलिस दिन में कॉलोनी में गश्त नहीं करती है। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

क्या सामान गया
देर रात तक किसका और क्या सामान गया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी थी। पुलिस ने बताया कि लोग अपने घरों में रखा सामान चेक करने में लगे हैं। लोगों ने बताया कि चारो मकान से दो एलसीडी, चार लाख के जेवरात, तीन लाख नकद सहित करीब दस लाख का सामान चोरी हुआ है।  

गेट पर तैनात थे दस गार्ड
ईरा गार्डन एक पॉश कालोनी है, जिसके गेट पर करीब दस गार्ड तैनात रहते है। बदमाश कॉलोनी के पीछे के रास्ते से घुसकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश वारदात करने के बाद नूरनगर के रास्ते से गए होंगे।


बंद दुकान में चोरी
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के बोंबे बाजार स्थित अभिषेक गुप्ता की शिव टी स्टाल में शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। शनिवार सुबह इसकी जानकारी पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुकान से सिगरेट और बीड़ी चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed