{"_id":"597508e04f1c1bbf0a8b4653","slug":"theft-done-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसकर 25 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसकर 25 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनएच-58 पर सुभारती पुलिस चौकी के सामने दो बदमाश रविवार दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसकर 25 हजार रुपये और दुकानदार से मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
डूंगरावली परतापुर निवासी जगन्नाथ की टीपी नगर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित बालाजी कांप्लैक्स में बिग ब्रांड नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दोपहर करीब 2:30 बजे दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने जगन्नाथ, उनके बेटे रवि और कारीगर संजय पर पिस्टल तान दी। एक बदमाश ने गल्ले में रखा कैश कब्जे में कर लिया। दोनों बदमाश जगन्नाथ से पर्स और मोबाइल लूटकर बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद दुकानदार दहशत में आ गया। मौके पर पहुंचे एसएसआई ने बताया कि जगन्नाथ ने वारदात की सूचना आसपास के दुकानदारों को नहीं दी। घटना के दौरान उनके गांव के दो ग्राहक भी दुकान पर आए थे। लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं बताया। कुछ ही दूरी पर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। लेकिन वहां जाकर भी सूचना नहीं दी। काफी देर बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन