फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman is the mother virgin teenager

दुष्कर्म पीड़िता कुंवारी किशोरी मां बनी  

Wed, 27 Jul 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 27 Jul 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
55 साल का बुजुर्ग अपनी बेटी समान 13 साल की किशोरी से डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। वह चार माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसका पता चला। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इतना सब कुछ सहने के बाद भी किशोरी ने अपने गर्भ में पल रहे मासूम को सुरक्षित रखा। 20 जुलाई को उसने बेटे को जन्म दिया। कुंवारी किशोरी मां बन गई तो परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। अब ये परिवार समाज से सवाल कर रहा है कि वह बेटी की
विज्ञापन

औलाद को किसका नाम दे। समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने केस को मजबूत करने के लिए आरोपी का ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा है।

मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। एक मोहल्ले की 13 साल की किशोरी से उसका पड़ोसी 55 साल का बुजुर्ग अनीस डरा धमकाकर कई महीनों से दुराचार कर रहा था। मार्च 2016 में किशोरी की तबियत खराब रहने लगी। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद यह मामला खुला। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन

परिजनों ने 21 मार्च को आरोपी अनीस के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। 30 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जो अभी जेल में ही है। उधर, किशोरी ने अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई आंच नहीं आने दी। 20 जुलाई को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने क्या बिगाड़ा था उस जालिम का 
13
साल की कुंवारी बेटी के मां बनने पर उसका परिवार बुरी तरह टूट गया है। परिजनों का बुरा हाल है। पिता बार-बार आरोपी को कोसते हुए कह रहा है कि उस जालिम ने हमारे परिवार को कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। उसे अपनी बेटी समान बच्ची के साथ यह नीच हरकत करते हुए शर्म तक नहीं आई। अब रिश्ते नातेदार क्या कहेेंगे? समाज क्या कहेगा? अब बेटी को कौन अपनाएगा ? वह इस औलाद को किसका नाम दें। 

मोहल्ला और समाज पीड़ित के साथ
किशोरी
का पिता भले ही खुद को अपमानित महसूस कर रहा हो। लेकिन पूरा मोहल्ला और समाज बेटी के साथ हुई ज्यादती पर पीड़ित परिवार के साथ है। पूरे मोहल्ले के अलावा आसपास तक के इलाके में इस प्रकरण की चर्चा है और लोग आरोपी को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि पिता की उम्र के इंसान ने जिस वहशी घटना को अंजाम दिया है, कानून को भी उसके साथ कोई रहम नहीं करना चाहिए। उसे सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। 

कोट
आरोपी जेल में है। कोर्ट से अनुमति के बाद उसका ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट को भेजा गया है। जिससे यह कंफर्म होगा कि किशोरी द्वारा जन्मा बच्चा आरोपी का है या नहीं। पुलिस का प्रयास है कि आरोपी को मजबूत साक्ष्याें  के आधार पर सख्त सजा दिलाई जाए।- रवेंद्र यादव ,एसओ लिसाड़ी गेट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed