फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the murder of only son after kidnapping

अपहरण के बाद की इकलौते बेटे की हत्या

Sat, 16 Feb 2019 02:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 16 Feb 2019 02:19 AM IST
सार

लिसाड़ी गांव के पास प्लॉट में मिला शव 12 साल के अमान का निकला
जाकिर कॉलोनी निवासी था, 12 फरवरी को हुआ था अपहरण

विज्ञापन
the murder of only son after kidnapping
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। जिस किशोर की अपहरण के बाद ईंटों से कुचलकर हत्या की गई थी, उसकी शनाख्त शुक्रवार रात अमान (12) नसरुद्दीन के रूप में हुई। वह अपने परिवार का इकलौता था। लिसाड़ी गेट पुलिस ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी अमान अलीबाग कालोनी में हेयर सैलून में काम सीखने जाता था। 12 फरवरी की रात उसका अपहरण कर लिया गया था। 13 फरवरी को लिसाड़ी गांव के पास प्लॉट में किशोर का शव मिला था। लेकिन शनाख्त नहीं हुई थी। सोशल मीडिया पर इसे फ्लैश किया गया तो शुक्रवार रात परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शनाख्त अमान के रूप में की। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। लिसाड़ी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, इकलौते बेटे का शव देखकर मां आसमा बिलख पड़ी। अमान की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। अमान की तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed