{"_id":"5e3b15158ebc3ee5c263551a","slug":"the-groom-has-firing-in-wedding-celebration-at-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के हाथ में थमाई पिस्टल, फिर जमकर धांय-धांय, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूल्हे के हाथ में थमाई पिस्टल, फिर जमकर धांय-धांय, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। एक शादी समारोह में चढ़त के दौरान दूल्हे ने ही पिस्टल से खूब हर्ष फायरिंग की। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो मुजफ्फरनगर के अलमासपुर गांव में हुई शादी के दौरान का बताया गया है। नई मंडी पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे बरात की चढ़त के दौरान दूल्हा ही पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी बताया गया है कि दूल्हा शहर के ही एक मोहल्ले का निवासी है। उसकी बरात गत दिवस नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर में गई थी। बताया गया है कि वहीं पर बरात की चढ़त के दौरान दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, वरमाला तोड़ शादी से किया इनकार, पंचायत में भी नहीं बनी बात
विज्ञापन
वीडियो में आया कि लड़की वालों के मकान के बाहर आने पर घोड़ा बग्गी सवार दूल्हे को एक व्यक्ति आकर पिस्टल देता है, इसके बाद दूल्हा पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते हुए कई राउंड गोली चलाता है। मामला चर्चाओं में आने पर एसएसपी ने नई मंडी पुलिस को जांच कर दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, फिर दुल्हन की हुई दूसरी शादी, पढ़िए- क्या है पूरा माजरा
नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को मंगवा कर जांच की जा रही है, यदि मामला उनके क्षेत्र का पाया गया तो दूल्हे समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/