फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The doctor said to the female employee, dragged me, abused me

महिला कर्मचारी से बोले डॉक्टर मारूंगा खींचके... गाली दी, मुंह दबोचा

Sat, 27 Apr 2019 03:47 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 27 Apr 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
The doctor said to the female employee, dragged me, abused me
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल के एसआईसी डा. पीके बंसल की डायलिसिस विभाग की एक महिला कर्मचारी से किसी बात पर झड़प हो गई। बहस बढ़ती चली गई और डा. पीके बंसल ने उस पर हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं, महिला का मुंह भी अपने हाथ से दबोच लिया और तू-तड़ाक करते हुए खरी-खोटी सुनाई, गाली भी दी। हालांकि महिला भी बराबर जवाब दे रही थी। यह वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
वायरल वीडियो में डा. पीके बंसल पहले महिला कर्मचारी को डांट रहे हैं। महिला भी उन्हें बराबर जवाब दे रही है। इसके बाद पीके बंसल महिला कर्मचारी को लिमिट में रहने की हिदायत देते हैं। महिला भी पीके बंसल को लिमिट क्रॉस न करने को कहती है। इस पर कुर्सी पर बैठे पीके बंसल कहते हैं कि मारूंगा एक खींचके। महिला कहती है हुंह... मारेगा खींचके। पीके बंसल चिल्लाते हुए कहते हैं चुप हो जा...। महिला कर्मचारी कहती है यू शटअप। महिला फोन पर किसी से बात करने लगती है, तो पीके बंसल उसकी वीडियो बनाते हुए कुर्सी से खड़े होकर उसके पास आ जाते हैं। इस पर महिला हाथ मारकर पीके बंसल का फोन गिरा देती है। इससे गुस्साए बंसल महिला पर हाथ उठा देते हैं, हालांकि महिला बच जाती है। इसके बाद पीके बंसल अपने हाथ से महिला का मुंह दबोच लेते हैं और चुप रहने को कहते हैं।
विज्ञापन


महिला बोली, पीके बंसल ने मांगी माफी, मामला खत्म  
इस संबंध में जब महिला कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ मीटिंग कर रही थीं। तभी अचानक डा. पीके बंसल आए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। उन्होंने अभद्रता की। बाकी जो कुछ हुआ, वीडियो में दिख रहा है। मैंने 100 नंबर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। देहली गेट पुलिस मौके पर आई। इसके बाद डॉ. पीके बंसल ने लिखित में मुझसे माफी मांगी, जिसके बाद मामला खत्म हो गया। मैंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलतफहमी में हुआ विवाद, निपट गया: पीके बंसल
डा. पीके बंसल का कहना है कि गलतफहमी हो गई थी। मैं जब डायलिसिस यूनिट में गया तो मरीजों को छोड़कर महिला कर्मचारी और स्टाफ अंदर कमरे में बैठा था। मैंने इस पर ऐतराज जताया। मैंने उक्त कर्मचारी को नहीं, अन्य स्टाफ को डांटा था, लेकिन वे बीच में आ गईं। महिला कर्मचारी ने कहा कि यूनिट मेरे अंडर में आती है, आपके नहीं। इस पर बात बढ़ गई। मैंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। मामला निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed