फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The demolition firing of criminals on CNG, CCTV Camera Capture

CNG पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाश सीसीटीवी कैमरे कैद

Thu, 29 Jun 2017 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
The demolition firing of criminals on CNG, CCTV Camera Capture
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद

दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित सीएनजी पंप पर रांग साइड से आए युवकों की कार में सीएनजी डालने से मना करने से गुस्साए कार सवारों ने पंप पर फायरिंग कर दी। मंगलवार देर रात हुई ये घटना पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई। रात में पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सीएनजी पंप पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे सेंट्रो कार में तीन युवक आए। वहां के कर्मियों के अनुसार युवक कार लेकर रांग साइड से आए और कार में सीएनसी डालने को कहा। कर्मचारी ने उन्हें सही साइड से आने को कहा। इस पर कार सवार युवकों ने कर्मचारी से गाली गलौज की और धमकी देकर चले गए। आरोप है कि 10 मिनट बाद कार सवार दोबारा पंप पर पहुंचे। उन्होंने अपनी कार पंप के बाहर खड़ी कर दी। दो युवक कार से उतरकर पंप पर आए और तमंचे निकालकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों युवकों ने तमंचे से एक-एक फायर किया। फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। वहां तैनात गार्ड वीरपाल और बाबूराम फायर करने वालों के पीछे दौड़े, लेकिन वह कार में बैठकर फरार हो गए। पंप पर मौजूद मैनेजर नवीन शर्मा ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। यूपी 100 और टीपी नगर थाने की फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

The demolition firing of criminals on CNG, CCTV Camera Capture
पुलिस को जानकारी देते कर्मचारी

पंप पर फायरिंग की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पंप पर लगे एक कैमरे में एक बदमाश फायर करता हुआ साफ नजर आ रहा है। पेट्रोल पंप के स्टाफ ने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को भी दिखाई। अंधेरा होने की वजह से युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। 

पुलिस ने जानकारी से ही इंकार किया
सीएनजी पंप पर घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में भी घटना कैद है, लेकिन पुलिस इसकी जानकारी से ही इंकार कर रही है। टीपी नगर थाना पुलिस का कहना है कि सीएनजी पंप उनके थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन इस तरह की किसी घटना की सूचना उन्हें नहीं है। वह खुद रात को गश्त में उस क्षेत्र में गए थे, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। उधर, परतापुर थानाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में कोई घटना नहीं हुई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed