फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crooks has demanded twenty lakhs rupees from Businessman in Baghpat

बागपत: व्यापारी से मांगी 20 लाख रुपए की रंगदारी, दहशत में परिवार

Sat, 01 Jun 2019 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
The crooks has demanded twenty lakhs rupees from Businessman in Baghpat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बागपत में कपड़ा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने मोबाइल पर रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी का परिवार भयभीत है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कस्बा छपरौली निवासी राकेश पुत्र शिवचरण ने बताया कि 28 मई को उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया। उसने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। समय और स्थान बाद में बताने का कहकर फोन बंद कर दिया। उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 29 मई को फिर से उसके पास फोन आया और फिर से रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


रंगदारी भरा फोन आने के बाद व्यापारी भयभीत हो गया। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 30 मई को अज्ञात युवक ने फोन कर धमकी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी तो बेटे की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी है, उसे संर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस को कई सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं दूसरी तरफ कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटना के बाद कस्बे के अन्य व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बदमाश व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed