फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple returning from Haridwar were shot by the miscreants, came from Chennai

हरिद्वार से लौट रहे दंपति को बदमाशों ने गोली मारी, चेन्नई से आये थे घूमने

Sun, 18 Jun 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Jun 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
The couple returning from Haridwar were shot by the miscreants, came from Chennai
दंपत्ति को गोली मारी

योगी सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो कि यूपी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, लेकिन सच्चाई क्या है ये तो आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं। बदमाश खुलेआम चोरी, डकैती, हत्या और रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

विज्ञापन


 
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने हरिद्वार से लौट रहे दंपति की बाइक पर फायरिंग कर दी। गले में गोली लगने से पति की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जोड़ा नवदंपति है और शादी के बाद उत्तराखंड घूमने आया था।

विज्ञापन

शादी के बाद दोनों बाइक से उत्तराखंड घूमने निकले थे

The couple returning from Haridwar were shot by the miscreants, came from Chennai
पुलिस को जानकारी देती महिला

तमिलनाडु के चेन्नई निवासी आदित्य (30) पुत्र विश्वनाथ की हाल ही में विजयलक्ष्मी से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों बाइक से उत्तराखंड घूमने निकले थे। चेन्नई से दिल्ली आने के बाद वहां से बाइक द्वारा दंपति देहरादून, मंसूरी, ऋषिकेश आदि घूमने के बाद हरिद्वार में रिश्तेदारों के यहां आकर रुके। शनिवार की दोपहर दंपति बाइक से दिल्ली के लिए चले। तीसरे पहर करीब साढ़े तीन बजे वह नई मंडी कोतवाली की बागोवाली पुलिया के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। दंपति की बाइक को रुकवाने का प्रयास करने लगे। आदित्य ने रुकने के बजाए जान बचाने के लिए बाइक तेज दौड़ा दी। कामयाबी नहीं मिलते देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गले में गोली लगने से आदित्य बाइक समेत गिर गया। बाइक गिरने से पत्नी विजय लक्ष्मी भी घायल हो गई। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटना होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के होटल वालों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राईवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल दंपति के हरिद्वार के रिश्तेदारों को पुलिस ने सूचना कर दी है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ओर सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।      

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, सर्विलांस की टीम मामले के खुलासे लिए लगाई गई है। रिश्तेदार आ रहे हैं, जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed