{"_id":"5d0bd1bb8ebc3e667f4c51d5","slug":"the-chairman-and-other-peoples-between-beaten-up-in-meerut-city-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की पंचायत में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चेयरमैन की पंचायत में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां, वीडियो वायरल
Fri, 21 Jun 2019 02:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सिवालखास के चेयरमैन की पंचायत में मारपीट होने का एक वीडियो गुरुवार रात को वायरल हो गया। जिसमें चेयरमैन पति की मौजूदगी में दो पक्षों में पहले लाठी डंडे और फिर कुर्सियां फेंककर मारी गई। यह मामला थाना पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस खामोश है। इंस्पेक्टर जानी ने जांच कराने की बात कहीं है।
विज्ञापन
सिवालखास के चेयरमैन फुरकाना पत्नी गुलजार के घर पर चार दिन पहले दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर पंचायत बुलाई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हो गई थी। कई लोगों को चोट भी लगी थी। सूचना पर जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। चेयरमैन पति के कहने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार रात को मारपीट होने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें दोनों पक्षों की चेयरमैन के घर पर सरेआम गुंडागर्दी दिख रही है। दोनों पक्षों में मारपीट और लाठी-डंडे चल रहे हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा का कहना है कि यह वीडियो आठ दिन पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन पति से जानकारी की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई और समझौता भी हो गया था। अब पुलिस दोबारा से इसकी जांच करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/