फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused has fire in a house and three injured including woman at Meerut

यूपी: घर में सो रहा था परिवार, बाहर से किसी ने लगा दी आग, मची चीख-पुकार और फिर...

Tue, 14 Jan 2020 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Jan 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
The accused has fire in a house and three injured including woman at Meerut
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर में एक महिला और उसके छह बच्चों को जिंदा जलाने के लिए किसी ने पेट्रोल फेंककर मकान में आग दी। घटना में महिला और उसके दो बच्चे झुलस गये। परिवार की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जाहिदपुर में राहेमीन अपनी छह बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। महिला मोतियों का काम करके परिवार का पेट पाल रही है। एक बेटी का उसने विवाह भी कर दिया है। सोमवार रात राहेमीन परिवार के साथ सो रही थी। परिजनों के अनुसार, रात में अज्ञात लोगों ने मकान के पीछे रोशनदान से प्लास्टिक का लंबा पाइप डाला। उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से राहेमीन की 13 वर्षीय बेटी यशा और नौ वर्षीय बेटा अनस झुलस गए। अन्य बेटियां शगुफ्ता, राहीर, साफिया, बुशरा दूसरे कमरे में सोई थीं। वहीं राहेमीन और बच्चों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने परिवार को बचाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। सभी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। अनस की गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अनस करीब 70 प्रतिशत जला है। महिला के भाई जाकिर कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
दो साल से रह रही जाहिदपुर में 
महिला का पति सात साल से अलग है। राहेमीन पहले कांशीराम कॉलोनी में रहती थी। दो साल से जाहिदपुर में आकर रहने लगी थी। महिला और उसके बच्चों की कौन हत्या करना चाहता है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। महिला के पति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप और बोतल बरामद 
खरखौदा थाना पुलिस जांच के दौरान मकान के पीछे पहुंची तो वहां करीब पांच फीट लंबा प्लास्टिक का अधजला पाइप और ढाई लीटर की कोल्डड्रिंक की बोतल मिली। बोतल से पेट्रोल की गंध आ रही थी। पुलिस को मौके पर पैरों के निशान भी मिले हैं। पाइप और बोतल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कराया गया। महिला और उसकी बेटी की हालत ठीक है। वारदात को करने वाला कोई करीबी हो सकता है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी। महिला ने किसी पर शक नहीं जताया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed