फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tease in meerut

छेड़छाड़ से तंग आकर युवती छत से कूदी

Mon, 24 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 24 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
tease in meerut
छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। युवती ने भाभी के भाई पर छेड़छाड़ करने और अपने भाई, भाभी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। छत से कूदने के बाद युवती की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती साफ सफाई का काम करती है। युवती ने बताया कि उसका बड़ा भाई और भाभी उसके साथ मारपीट करते हैं। वहीं भाभी का भाई जब भी गांव आता है उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन


 जब वह इसकी शिकायत भाई और भाभी से करती है तो वह चुप रहने को कहते हैं। शनिवार रात भाभी का भाई शराब पीकर घर आया और उसको कमरे में खींचने की कोशिश की। भाभी से शिकायत की तो उसने युवती के साथ मारपीट की और घर से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविवार सुबह भाई ने भी उसके साथ मारपीट कर अपशब्द कहे। इससे तंग आकर पीड़ित युवती छत पर चढ़कर कूद गई, लेकिन कोई उसकी मदद करने नहीं आया। बाद में बसपा नेता नसीम पासा ने युवती को पल्लवपुरम फेस वन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।


चिकित्सकों ने बताया कि युवती की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है, नीचे का आधा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट आई। बाद में अस्पताल पहुंची मानसी संस्था की अध्यक्ष साधना श्रीवास्तव, सहयोगी माधुरी मिश्रा, छाया, आशीष शर्मा ने सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में युवती को मेडिकल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed