{"_id":"5d18ee7b8ebc3e3c890ba27b","slug":"tantrik-sexual-assault-attacked-on-woman-in-baghpat-and-case-registered-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 01 Jul 2019 01:44 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के एक गांव में विवाहिता को उसके भाई की मौत होने का डर दिल में बैठाकर झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। थाने पहुंची पीड़िता ने तांत्रिक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक बिट्टू पुत्र बाबू सुजरा गांव का रहने वाला है। उसकी सगी बहन की शादी बिनौली थाने के एक गांव में हुई है। वह शनिवार को उक्त गांव में ही अपनी बहन के देवर के घर पहुंचा। घर में बहन के देवर की पत्नी अकेली थी। तांत्रिक ने उसे तरह-तरह की बातें बताई और भाई की मौत हो जाने का डर उसके दिल में बैठा दिया। इस संकट के उपचार का झांसा देकर तांत्रिक घर में ही धूनी जमाकर बैठ गया और विवाहिता को भी अपने सामने बैठा लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि तांत्रिक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तांत्रिक फरार हो गया। होश आने पर उसने पूरी घटना पति को बताई। परिजनों के साथ बिनौली थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बागपत भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी तांत्रिक को जल्द गरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/