फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student's body hanging from a toilets

टॉयलेट में टाई से लटका मिला छात्र का शव

Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
सार


- परीक्षितगढ़ के रहदरा गांव से चार दिन पूर्व हुआ था लापता
- एसपी देहात अविनाश पांडेय पहुंचे मौके पर, ली जानकारी

विज्ञापन
Student's body hanging from a toilets
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रहदरा गांव से चार दिन पूर्व लापता छात्र का शव बुधवार को पड़ोस के घेर में बने टॉयलेट में टाई से लटका मिला। सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

ग्राम रहदरा निवासी जयवीर सिंह का बेटा कार्तिक (13) नगर के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। चार दिन पूर्व वह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। अगली सुबह परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। तभी से उसकी तलाश चल रही थी। बुधवार को गांव निवासी पंकज, जयवीर सिंह के पड़ोस में बने अपने ताऊ के बंद पड़े घेर में टॉयलेट करने पहुंचा। उसने टॉयलेट का दरवाजा खोला तो कार्तिक का शव स्कूल की टाई से लटका था। उसने शोर मचाया तो कार्तिक के परिजन भी वहां आ गए। लापता बालक की हत्या की सूचना पाकर एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सदर देहात चक्रपाणी त्रिपाठी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

हंसमुख स्वभाव का था कार्तिक
ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक हंसमुख स्वभाव का बालक था। घर का इकलौता बेटा होने के कारण परिजन भी उसे बहुत चाहते थे। बेटे की मौत से कार्तिक की मां अंजू और पिता जयवीर सिंह का बुरा हाल है। देर रात तक उनके घर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed