फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strained peace between the resentment in the Bhusa Mandi

भूसा मंडी में आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति

Fri, 08 Mar 2019 02:29 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 08 Mar 2019 02:29 AM IST
सार

- डीएम और एसएसपी भूसा मंडी और मछेरान पहुंचे, लिया जायजा
- आग से प्रभावित लोगों को दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
- सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और आरएएफ की रही तैनाती

विज्ञापन
Strained peace between the resentment in the Bhusa Mandi
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भूसा मंडी और मछेरान में बृहस्पतिवार को आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति रही। कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात रही। बेसहारा लोग मदद की आस लगाए शासन-प्रशासन की राह ताकते रहे। दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। डीएम और एसएसपी ने भूसा मंडी और मछेरान का जायजा लिया। आग से प्रभावित लोगोें को आश्वासन दिया कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन

सदर बाजार थानाक्षेत्र के भूसा मंडी में अवैध निर्माण को तोड़ने के विरोध में बुधवार को बवाल हो गया था। इस दौरान करीब 200 झुग्गियां आग में जलकर राख हो गई थीं। आग की चपेट में एक धार्मिक स्थल भी आ गया था। शरारती तत्वों ने दिल्ली रोड पर वाहनों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। महताब तिराहा से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अराजकता का माहौल रहा। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद काबू पाया था। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए महानगर के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स को बुधवार देर रात बुलाकर भूसा मंडी, मछेरान और महताब तिराहे के आसपास तैनात किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह होते ही चारों तरफ पुलिस फोर्स लगा था। लोग उठे तो उनके घरों के बाहर पुलिस, आरएएफ और पीएसी बल तैनात था। भारी पुलिस बल को देखते हुए कोई हंगामा नहीं हुआ। सुबह करीब आठ बजे डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी भूसा मंडी पहुंचे। पीड़ित लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। लेकिन साथ ही कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सीओ, 22 थानेदार तैनात
भूसा मंडी में आठ थानेदार महानगर के तो 14 थानेदार दूसरे जिलों के तैनात किए गए हैं। एसपी क्राइम बुलंदशहर शिवराम यादव को दिन की तो  सीओ बुढ़ाना को रात की जिम्मेदारी दी गई। आरएएफ की दो प्लाटून कंपनी और एक प्लाटून पीएसी बल लगाया है। दो शिफ्टों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
मदद के लिए आगे आए
भूसा मंडी में लोगों के घर जलकर राख हो गए। घरों में खाने का सामान तक नहीं बचा। भूख के मारे परिवार के लोग चिल्ला रहे थे। सुबह 10 बजे के बाद कई लोगों ने पीड़ित परिवार को भोजन उपलब्ध कराया। कई सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी आगे आए। मानसी संस्था के पदाधिकारियों ने भूसा मंडी व मछेरान में बेघर लोगोें को भोजन बांटा।

इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल
बवाल को देखते हुए डीएम के आदेश पर बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गईं। वहीं, दिल्ली रोड पर स्थिति रोजाना की तरह सामान्य रही। स्कूल-कॉलेज, बाजार और कार्यालय समय से खुले। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के एग्जाम समय से हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed