साहब! सऊदी से बोल रहा हूं, मुझे बचा लो, ढाई लाख रुपए देकर फंसा था युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसपी देहात अविनाश पांडेय के सरकारी नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाला दहशत में था। बोला कि साहब! मेरी जान बचा लो। कबूतरबाजी के खेल में कुछ लोगों ने मुझे फंसा दिया है। सऊदी में मुझे बंधक बनाया हुआ है।
तुरंत हरकत में आए एसपी देहात ने इसकी सूचना भारतीय दूतावास के साथ ही इस व्यक्ति के सरूरपुर स्थित घर पर दी। उसके बाद पूरा मामला सामने आया।
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार बताया गया कि सरूरपुर निवासी अनस अक्तूबर 2018 में 2.55 लाख रुपए खर्च कर सऊदी अरब गया था। उसको नौकरी दिलवाने के नाम पर भेजा गया था। लेकिन उसे सऊदी में एक शेख के यहां बेगार करनी पड़ रही है। अनस ने इंटरनेट के जरिए मेरठ के एसपी देहात का नंबर लिया और कॉल करना बताया।
एसपी देहात ने एसओ सरूरपुर सतीश कुमार को अनस के गांव भेजा। जहां पर उसके परिजनों ने बताया कि कुछ लोग कबूतरबाजी का खेल कर रहे है।
सऊदी और मेरठ के कई युवक बड़ी नौकरी और पैसा दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों को सऊदी अरब भेजते है। लेकिन वहां सऊदी में उसे बेच दिया जाता है।
अनस के परिजन भी दहशत में है। अनस को बंधन बनाकर काम कराया जा रहा है। उसकी जान खतरे में है। एसपी देहात ने बताया कि यह सूचना भारतीय दूतावास को दे दी गई है।
पहले भी फंसे हैं लोग
एक महीने पहले मवाना के एक युवक ने भी पुलिस को फोन कर खुद को सऊदी में बंधक होने की सूचना दी थी। दबाव भी खूब बनाया। लेकिन सऊदी से उसको नहीं छोड़ा गया। यह खेल देहात इलाके में सबसे ज्यादा चल रहा है। लोग इस खेल को कबूतरबाजी कहते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/