फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP MLA 's son fired bullets

सपा विधायक के बेटे ने बरसा दी गोलियां

Thu, 22 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
SP MLA 's son fired bullets
शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल के पास बुधवार रात भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना के बेटे ने अपने साथियों के साथ प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक गोली युवक के हाथ तो दूसरी सिर को छूते हुए निकल गई। हमलावरों ने उसे पिस्टल की बटों से भी पीटा। पुलिस ने घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद मोबाइल टावर के केबिल क ा तार डालने को लेकर होना बताया। जिसमें विधायक के पुत्र समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाना मेडिकल पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जागृति विहार सेक्टर-3 मेडिकल निवासी रोबिन चौधरी पुत्र योगेंद्र तेजगढ़ी स्थित कृष्णा प्लाजा में प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे रोबिन पीवीएस मॉल के पास गया था। आरोप है कि तभी भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना का बेटा मनीष भड़ाना निवासी शास्त्रीनगर अपने साथी दुष्यंत बैंसला निवासी काजीपुर व आठ-दस अज्ञात युवकों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचा। आरोप है कि मनीष ने धमकी देते हुए पिस्टल निकाल ली और हवाई फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली रोबिन के दाहिने हाथ तो दूसरी गोली उसके सिर के पिछले हिस्से को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने पिस्टल की बट के रोबिन पर सिर और हाथ पर कई प्रहार किए। बाद में हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर एसओ मेडिकल बीएस सिरोही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल रोबिन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित युवक के परिजन और कांग्रेसी नेता विनय प्रधान भी अस्पताल पहुुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले विधायक
मेरा बेटा दिल्ली में काम करता है। नवरात्रों में घर पर आया हुआ था। कुछ लोग अनाधिकृत तरह से मोबाइल टावर लगाकर केबिल डालने के लिए खुदाई कर रहे थे। यदि पाइप लाइन फट जाती तो कौन जिम्मेदार होता। हमने जिलाधिकारी की परमिशन के बिना केबिल का तार डालने का विरोध किया था। पता नहीं बिना वजह क्यों तूल दिया जा रहा है। षड्यंत्र के तहत मेरा बेटा फंसाया जा रहा है। इसमें कुछ राजनीतिक लोग भी शामिल हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच करे। सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी।

कोट
तहरीर के आधार पर भाजपा विधायक के बेटे मनीष भड़ाना और दुष्यंत बैंसला व आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।- बीएस सिरोही, एसओ मेडिकल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed